फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को करारा झटका, ICC ने अंबाती रायुडू की बॉलिंग पर लगाया बैन

Mon, 28 Jan 2019 02:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज और पार्ट टाइम गेंदबाज अंबाती रायुडू को आईसीसी की ओर से गहरा झटका लगा है। दुनिया भर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने तत्काल प्रभाव से उनकी बॉलिंग पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के दौरान रायुडू ने गेंदबाजी की थी और उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर मैच रेफरी ने सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें टेस्ट देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे।




अब आईससीसी के 4.2 क्लॉज के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका गेंदबाजी एक्शन दोबारा टेस्ट नहीं किया जाता और वह लीगल एक्शन से गेंदबाजी का प्रदर्शन नहीं करते।

विज्ञापन


सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए मैच में अंबाती रायडू ने 2 ओवर गेंदबाजी की थी। इन दो ओवर में उन्होंने 13 रन दिए थे, जबकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हो पाया था। बता दें कि अपने वन-डे करियर में अंबाती रायडू ने 49 मैचों की 9 पारियों में 20.1 ओवर की गेंदबाजी की है। उन्होंने 6.14 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें