अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यूएई के विकेटकीपर बल्लेबाज गुलाम शब्बीर पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। संस्था ने शब्बीर को सभी तरह के क्रिकेट से चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। शब्बीर ने 2019 में नेपाल और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के छह नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। खेल की संचालन संस्था आईसीसी ने खुलासा किया है कि शब्बीर ने आचार संहिता के नियम 2.4.4, 2.4.5. 2.4.6 और 2.4.7 का उल्लंघन किया है। बता दें कि शब्बीर पर लगा प्रतिबंध 20 अगस्त 2025 तक प्रभावी होगा।
Wicketkeeper-batsman Gulam Shabbir of the United Arab Emirates has been banned from all cricket for four years after admitting breaching six counts of the ICC Anti-Corruption Code #Cricket
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) September 6, 2021