आईसीसी ने साल 2021 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और प्लेयर ऑफ दी ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को साल 2021 का श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर घोषित किया गया है। जबकि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजा गया है।
आईसीसी ने साल 2021 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और प्लेयर ऑफ दी ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को साल 2021 का श्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर घोषित किया गया है। जबकि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजा गया है। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल अपन-अपने देश की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जो रूट ने साल 2021 म 15 मैचों में छह शतक के मदद से 1708 रन बनाए। वह एक कैलेंडर ईयर में 1700 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे आगे सिर्फ मोहम्मद युसूफ और सर विवियन रिचर्ड्स ने ही यह कमाल किया था। रूट ने घर और बाहर दोनों जगह जमकर रन बनाए। बल्लेबाजी के साथ-साथ रूट ने 14 विकेट भी चटकाए।
शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की तरफ से कई शानदार प्रदर्शन किए। उन्होंने टीम की कई जीत में अहम् भूमिका भी निभाई। शाहीन ने पिछले साल 2021 में 36 अंतरराष्ट्रीय मैच में 22 की औसत से 78 विकेट चटकाए। पाकिस्तानी गेंदबाज ने तीनों प्रारूप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान छह मैचों में सात विकेट चटकाए और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।