फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी: लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के क्वालिफाइंग इवेंट को मिली मंजूरी, इन दो देशों में होंगे मैच; जानें तारीख

Sun, 15 Nov 2026 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

आईसीसी ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के क्वालिफाइंग इवेंट को मंजूरी दी है। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के क्वालिफाई इवेंट होंगे। इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक के बाद आईसीसी बोर्ड ने इन दोनों इवेंट्स के मेजबानों और तारीखों की पुष्टि की।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी के लिए आखिरी क्वालिफिकेशन स्पॉट का फैसला अमेरिका और बांग्लादेश में होने वाले आठ-आठ टीमों के अलग-अलग टूर्नामेंटों से होगा। पुरुषों का क्वालिफायर 5 से 13 फरवरी 2028 तक और महिलाओं का इवेंट 26 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। रविवार को इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक के बाद आईसीसी बोर्ड ने इन दोनों इवेंट्स के मेजबानों और तारीखों की पुष्टि की। दोनों क्वालिफायर में आठ-आठ टीमें होंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा। हर टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे।  
विज्ञापन
Trending Videos

कौन करेगा आखिरी स्थान पर कब्जा 
ग्रुप की विजेता टीमें फाइनल में पहुंचेंगी और फाइनल जीतने वाली टीम को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए आखिरी क्वालिफिकेशन स्पॉट मिल जाएगा। ये निर्णय इवेंट शेड्यूल, प्रतियोगिता के फॉर्मेट और क्वालिफिकेशन के तरीकों से जुड़ी मंजूरियों का हिस्सा हैं। आईसीसी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद फुल और एसोसिएट सदस्यों के लिए मौके बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रतिस्पर्धी ढांचे को मजबूत करना है।

संजोग गुप्ता ने दी जानकारी 
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि इवेंट कैलेंडर और क्वालिफिकेशन के तरीके खेल के वैश्विक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, आईसीसी इवेंट्स का पोर्टफोलियो और शेड्यूल क्रिकेट के वैश्विक ढांचे के अहम हिस्से हैं। ये पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम में बेहतर संदर्भ, प्रतिस्पर्धा और महत्व जोड़ते हैं। ये टूर्नामेंट खिलाड़ियों और प्रशंसकों, दोनों के लिए सबसे खास पल होते हैं। इनसे जुड़े रास्ते खिलाड़ियों की आकांक्षाओं को बढ़ाते हैं और पूरे क्रिकेट जगत में उनके लिए नए अवसर खोलते हैं। हम खिलाड़ियों और सदस्य संघों को इन इवेंट्स के बारे में लंबे समय पहले जानकारी देने के महत्व को समझते हैं। इससे खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर रास्ते तैयार किए जा सकेंगे, हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम्स पर ध्यान दिया जा सकेगा और एक व्यवस्थित कैलेंडर बनाया जा सकेगा।

बोर्ड ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2028 के ग्लोबल क्वालिफायर के लिए क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क को भी मंजूरी दे दी है। 2028 की पहली तिमाही में होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 31 मैच खेले जाएंगे। टीमों को चार-चार के चार समूहों में बांटा जाएगा, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आठ टीमें क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का रखा जाएगा ध्यान 
क्वालिफिकेशन सिस्टम में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाएगा। हर क्षेत्र से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम, जो न्यूनतम प्रदर्शन मानदंडों को पूरा करती हो, वह क्वालिफाई करेगी। बाकी बची जगहें कुल रैंकिंग में सबसे ऊपर रहने वाली अन्य टीमों को दी जाएंगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2028 के लिए ग्लोबल क्वालिफायर में विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्थान तय कर दिए गए हैं। नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड, जिन्होंने 2026 का विश्व कप खेला था, लेकिन 2028 के टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सके, वे ग्लोबल क्वालिफायर में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा, 2027 में होने वाले पांच क्षेत्रीय क्वालिफाइंग टूर्नामेंटों से चुनी जाने वाली आठ अन्य टीमें भी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

ग्लोबल क्वालिफायर में अफ्रीका, एशिया और ईस्ट एशिया-पैसिफिक को दो-दो स्थान मिलेंगे, जबकि अमेरिका और यूरोप को एक-एक स्थान दिया जाएगा। ग्लोबल क्वालिफायर की शीर्ष दो टीमें 2028 महिला टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की करेंगी। आईसीसी बोर्ड ने 2035 तक अपने प्रमुख पुरुष इवेंट्स के शेड्यूल को भी मंजूरी दे दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को लेकर लंबे समय तक स्पष्टता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें