फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने महिला ODI और टी-20 टीमों का किया ऐलान, एकता बिष्ट को दोनों में मिली जगह

Thu, 21 Dec 2017 04:15 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
एकता बिष्ट - फोटो : twitter
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को  वन-डे और टी-20 की 2017 की महिला टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की एकता बिष्ट को दोनों टीमों में मिली जगह मिली है। वहीं, हरमनप्रीत कौर को टी-20 में और मिताली राज को वन-डे टीम में जगह मिली है। इस घोषणा में इंग्लैंड की हीथर नाइट को वन-डे टीम का कप्तान, जबकि वेस्टइंडज की स्टेफाने टेलर को टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
विज्ञापन

  ICC announces Women's ODI and T20I teams of the Year. India’s Ekta Bisht only player to feature in both the sides. Harmanpreet Kaur included in T20 and Mithali Raj in ODI team. (file pics) pic.twitter.com/KuvaGlQwT2 — ANI (@ANI) December 21, 2017
पढ़ेंः- ICC टेस्ट रैंकिंगः विराट कोहली नंबर 2 पर, स्मिथ से हैं इतने ज्यादा अंक पीछे

बता दें कि आईसीसी मे 5 देशों के शिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें टीम इंडिया ,ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और दक्षिण अफ्रीका का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेग लैनिंग और एलिस पेरी का नाम है। इंग्लैंड की तरफ से तमय ब्यूमोंट, हैदर नाइट, सराह टेलर और एलेक्स हरटेली का नाम शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, इंडिया की तरफ से मिलाती राज, एकता बिष्ठ और हरमनप्रित कौर का नाम शामिल है। न्यूजीलैंड की तरफ से एमी सैटर्थवेट का चयन किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ सेडेन वेन नीकर्क और मरीजाने कप्प का नाम शामिल है।

सबसे खास बात यह है कि आईसीसी ने टीम इंडिया के एकता बिष्ठ को वन-डे और टी-20 दोनों में चयन किया है। बता दें कि 31 साल की एकता की वन-डे में 14वां स्थान और टी-20 में 12वां स्थान है। एकता ने 19 वन-डे मैचों में 34 विकेट और 7 टी-20 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

ये तीनों को मिली जगह

मिताली, हरमनप्रित और एकता - फोटो : toi
बता दें कि दोनों टीमों का चयन एक पैनल द्वारा किया गया। पैनल ने 21 सितंबर 2016 से अब तक के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। इस 15 सदस्यीय पैनल में भारत की अंजुम चोपड़ा और स्नेहल प्रधान शामिल थीं। टीमें इस प्रकार हैं- वन-डे टीम : टैमी ब्यूमोंट, मेग लैनिंग, मिताली राज, एमी सैटर्थवेट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट (कप्तान), सारा टेलर (विकेटकीपर), डेन वान निकर्क, मारिजाने काप, एकता बिष्ट और एलेक्स हार्टले. टी-20 इंटरनेशनल टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर, ऑस्ट्रेलिया), दानी वाट (इंग्लैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), स्टेफानी टेलर (कप्तान, वेस्टइंडीज), सोफी देविने (न्यूजीलैंड), डिएंड्रा डोटिन (वेस्टइंडीज), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), मेगान स्कुट (ऑस्ट्रेलिया), अमांडा-जेड वेलिंगटन (ऑस्ट्रेलिया), लिया ताहुहु (न्यूजीलैंड), एकता बिष्ट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें