सुपर-आठ राउंड से बाहर होने पर भी पैसों की बारिश
दूसरे दौर यानी सुपर-8 राउंड को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये (382,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे। वहीं, नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये (247,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे। 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये (225,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। इसके अलावा हर एक टीम को टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये (31,154 यूएस डॉलर) दिए जाएंगे। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच शामिल नहीं हैं। यह नियम सुपर-8 राउंड तक लागू है।
किस राउंड में कितने रुपये मिलेंगे:
| राउंड |
प्राइज मनी |
| विजेता |
20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| उप-विजेता |
10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| सेमीफाइनल में हारने पर |
6.54 करोड़ रुपये (787,500 अमेरिकी डॉलर) |
| सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर |
3.17 करोड़ रुपये (382,500 अमेरिकी डॉलर) |
| 9 से 12वें स्थान पर रहने पर |
2.05 करोड़ रुपये (247,500 अमेरिकी डॉलर) |
| 13 से 20वें स्थान पर रहने पर |
1.87 करोड़ रुपये (225,000 अमेरिकी डॉलर) |