फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC FINAL: भारत-न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक मैच में कौन होंगे फील्ड अंपायर, आईसीसी ने की घोषणा

Tue, 08 Jun 2021 05:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में आईसीसी एलीट पैनल में शामिल रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गफ फील्ड अंपायर होंगे, जबकि क्रिस बॉड मैच रेफरी होंगे। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल में 18 जून से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विराट कोहली , केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलावर को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए अंपयारों के पैनल की घोषणा कर दी है। आईसीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (अंपायर एंड रेफरी) एड्रियन ग्रिफिथ ने अंपायरों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आईसीसी एलीट पैनल में शामिल रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गफ फील्ड अंपायर होंगे, जबकि क्रिस बॉड मैच रेफरी होंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलीट पैनल के सदस्य रिचर्ड कैटलब्रो टीवी अंपायर होंगे जबकि एमिरेट्स आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर पैनल के एलेक्स वॉर्फ चौथे अंपायर होंगे।

विज्ञापन


ग्रिफिथ ने कहा, 'हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अनुभवी मैच अधिकारियों की टीम की घोषणा करने की खुशी है।' उन्होंने कहा, 'महामारी के बीच यह आसान समय नहीं है लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि इस प्रतिष्ठित मुकाबले में ऐसे अधिकारियों का समूह है जिसने वर्षों से लगातार अच्छा काम किया है। हम उन सभी को शुभकामनाएं देते हैं।' बता दें कि डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल में 18 जून से खेला जाएगा।


दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच गई हैं
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम तीन जून को इंग्लैंड पहुंची। तीन दिन क्वारंटीन पूरा करने के बाद खिलाड़ी अलग-अलग अभ्यास कर रहे हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए 17 मई को ही इंग्लैंड पहुंच गई थी। पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया, जो ड्रॉ रहा। जबकि दूसरा टेस्ट 10 जून से एजबेस्टन में शरू होगा।
विज्ञापन


समय बर्बाद होने पर होगा रिजर्व डे का इस्तेमाल
यदि बारिश या किसी अन्य वजह मैच में बाधा खड़ी होती है तो 23 जून को भी मैच का आयोजन होगा। इसलिए आईसीसी ने 23 जून को फाइनल मैच के रिजर्व डे के तौर पर रखा है। रिजर्व डे पर मैच तभी खेला जाएगा जब नियमित पांच दिनों में भी बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं हो सकेगी। बर्बाद समय की नियमित अपडेट मैच रेफरी करेगा। 

मैच ड्रॉ या टाई रहने पर दोनों टीमें संयुक्त विजेता मानी जाएंगी
आईसीसी ने बताया कि अगर यह मैच ड्रॉ या टाई होगा तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। रिजर्व डे का इस्तेमाल किसी कारणवश पांच नियमित दिन में समय खराब होने पर ही किया जाएगा। अगर नियमित दिनों में ही हार, जीत, ड्रॉ या टाई का फैसला निकलता है, तो मैच रिजर्व डे में नहीं जाएगा।

मैच रेफरी देगा समय की अपडेट
टेस्ट मैच में समय की बहुत अहमियत होती है। सूर्यास्त और सूर्योदय पर भी मैच बहुत निर्भर करता है। इसी बीच इस फाइनल मैच में रिजर्व डे का भी इस्तेमाल होना है। इसलिए आईसीसी ने निर्णय लिया है कि मैच के दौरान कितना समय किस टीम ने बर्बाद किया है, उसका सारा हिसाब-किताब रखा जाएगा, ताकि रिजर्व डे का प्रयोग होने पर इसकी मदद ली जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें