फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट विश्व कप का हुआ ऐलान, न्यूजीलैंड में खेले जाएंगे 31 मुकाबले

Wed, 19 Jun 2019 03:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। यह वैश्विक टूर्नामेंट 30 जनवरी से 20 फरवरी तक खेला जाएगा। यह चौथा मौका होगा जब न्यूजीलैंड किसी वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले वह 1992 और 2015 में पुरुष और 2000 में महिला विश्व कप की मेजबानी कर चुका है।

विज्ञापन


मेजबान होने के नाते न्यूजीलैंड सीधे खेलने का हकदार होगा वहीं आईसीसी महिला चैंपियनशिप की शीर्ष चार टीमें भी इसके लिए क्वालिफाई करेंगी। तीन अन्य टीमों को क्वालिफायर खेलना होगा। मौजूदा समय में अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें ऑस्ट्रेलिया (22), गत चैंपियन इंग्लैंड (22), भारत (16) और दक्षिण अफ्रीका (16) हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें