फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: महिला टी20 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम घोषित, पाकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत

Wed, 18 Jun 2025 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान एजबेस्टन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को होगा।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित हो गया है और भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी और मेजबान इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन

लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल 
24 दिनों तक चलने वाला महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक खेला जाएगा और इसमें कुल 33 मैच होंगे और इंग्लैंड के सात स्थानों पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान एजबेस्टन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को होगा। एजबेस्टन के अलावा मैच हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी मैदान और लॉर्ड्स पर खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल 30 जून और दो जुलाई को ओवल में होंगे जबकि फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

दो ग्रुप में छह-छह टीमें शामिल 
टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप एक में छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया, पिछले चरण की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं। वहीं ग्रुप दो में गत विजेता न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मेजबान इंग्लैंड और दो क्वालीफाइंग टीम शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 
 

भारत के मुकाबले 
पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले के बाद भारतीय टीम 17 जून को क्वालीफाइंग टीम के खिलाफ अपने मुकाबले के लिए हेडिंग्ले जाएगी और उसके बाद टीम का सामना 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत 25 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में ग्रुप एक की दूसरी क्वालीफाइंग टीम का सामना करेगा, जबकि उसका सबसे मुश्किल मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
विज्ञापन

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम
फोटो क्रेडिट- आईसीसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें