फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: नहीं चली पाकिस्तान की मनमानी, बीसीसीआई को मिला आईसीसी का साथ, तय मैदानों पर ही होंगे सभी मैच

Thu, 22 Jun 2023 02:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीसीबी ने बंगलुरु के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर आपत्ति जाहिर की थी। पीसीबी की मांग थी कि दोनों मुकाबलों के मैदान आपस में बदल दिए जाएं, लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया।
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में अक्तबूर और नवंबर में होना है, लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इससे पहले 2015 और 2019 विश्व कप का शेड्यूल टूर्नामेंट से एक साल पहले जारी कर दिया गया था। इस बार शेड्यूल में देरी की सबसे बड़ी वजह पीसीबी की आनाकानी है। अब तक यह साफ नहीं हुआ कि पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप के लिए भारत आएगी या नहीं। इसके अलावा विश्व कप के शेड्यूल में भी पीसीबी बदलाव करना चाहता है। हालांकि, आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग ठुकरा दी है और सभी मैच तय मैदान पर ही होंगे। 
विज्ञापन


पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबलों के मैदान में बदलाव की मांग की थी। वनडे विश्व कप के ड्रॉफ्ट शेड्यूल के अनुसार पीसीबी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलुरु में खेलना है। वहीं, भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होना है। खबरों के अनुसार पीसीबी को हैदराबाद में भी खेलने में आपत्ति है।

आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी की मांग को ठुकरा दिया है। मंगलवार 20 जून को हुई बीसीसीआई और आईसीसी की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वनडे विश्व कप के मैच निर्धारित स्थानों पर ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल में क्यों बदलाव कराना चाह रहा पीसीबी
एक सूत्र के अनुसार, "पीसीबी ने टीम का अस्थायी कार्यक्रम विशेषज्ञों के पास भेजा है जो संभवत: पाकिस्तान टीम के कुछ मुकाबलों के कार्यक्रम और स्थल को लेकर सहज नहीं हैं। जैसे कि उन्हें चेन्नई में अफगानिस्तान और बंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से खेलने को लेकर आपत्ति है। उनका मानना है कि चेन्नई में पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल होती है, वहां अफगानिस्तान के साथ खेलने का मतलब है कि पाकिस्तान को राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनरों का सामना करना पड़ेगा जिन्होंने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं बंगलुरु की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है, शायद इसलिए पाकिस्तान को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में आपत्ति है।

हालांकि, आईसीसी और बीसीसीआई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित स्थान बदलने का कोई वाजिब कारण ना होने की वजह से शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसा कुछ तभी किया जा सकता था अगर मैदान पर कोई सुरक्षा संबंधि मुश्किलें हो यह फिर मैदान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए अनुचित माना जाए। 

चेन्नई और बंगलुरु के मैदानों को पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जा रहा है, जहां उन्हें बेहतरीन सुविधाएं मिल सकती हैं। पूर्व पीसीबी अध्यष नजम सेठी ने अहमदाबाद में होने वाले भारत के खिलाफ मैच पर भी अपत्ति जताई थी, उनकी उस मांग को भी खारिज कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें