टीम इंडिया में आई बल्लेबाजों की नई खेप से न सिर्फ भारत में बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भी खूब चर्चा है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारत के युवा बल्लेबाजों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम इंडिया के पास इस समय सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर हैं।
चैपल ने कहा, "वर्तमान में भारत सबसे बेहतरीन युवा बल्लेबाज तैयार कर रहा है। शिखर धवन, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और उन्मुक्त चंद टीम इंडिया का भविष्य हैं।"
इस बीच चैपल ने कहा कि वह भारतीय ओपनर शिखर धवन की आक्रामकता से काफी प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में शिखर धवन को देखना पसंद करता हूं। वह एक प्रतिभावान और आक्रामक ओपनर है और यदि वह सफल रहे तो किसी भी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।"
वहीं, चैपल ने कहा कि विवादास्पद डीआरएस प्रणाली को बहुत पसंद नहीं करते हैं और अब आईसीसी को ऑफिसिएटिंग रिव्यू सिस्टम (ओआरएस) की ओर बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा, "कई खिलाड़ियों की तरह मुझे भी किसी भी प्रणाली के कई पहलूओं पर भरोसा नहीं है। मैं प्रणाली में कई बदलाव करना चाहूंगा लेकिन मेरा पहला बदलाव यह होगा कि इस खिलाड़ियों के हाथों से लिया जाए।"