फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 गुना ज्यादा रकम में बिके वरुण चक्रवर्ती, ऐसा रहा 20 लाख से 8.4 करोड़ तक का सफर

Wed, 19 Dec 2018 01:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल नीलामी में मंगवार को वरुण चक्रवर्ती आठ करोड़ 40 लाख की भारी भरकम राशि में बिके। किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वैरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चेन्नई के इस अनजान खिलाड़ी का बेसप्राइज 20 लाख रूपये था। उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने चक्रवर्ती ने कहा कि उनके दिमाग में एक ही बात थी कि 20 लाख रूपये में कोई उन्हें खरीद ले।
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने कहा, 'मैं सातवें आसमान पर हूं। कभी यह सोचा भी नहीं था। मुझे लगा था कि कोई बेसप्राइज पर खरीद लेगा।'

4 of 6
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह बड़ा मौका है। मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता। मैने आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं। मैं अंतरराष्ट्रीय सितारों से काफी कुछ सीख सकता हूं ताकि बेहतर क्रिकेटर बन सकूं।'
विज्ञापन

5 of 6
शुरुआत में मध्यम तेज गेंदबाज रहे चक्रवर्ती बाद में स्पिनर बने। चोट के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा और यह उनके लिए वरदान साबित हुआ। उन्होंने कहा, 'मैने मध्यम तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन गेंदबाजी शुरू की क्योंकि मुझे लगा कि इससे घुटने पर कम दबाव पड़ेगा। यह फैसला काफी अच्छा साबित हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय हजारे ट्रॉफी में 22 विकेट लेकर उसने सभी का ध्यान खींचा। उसने कहा, 'विजय हजारे ट्रॉफी में मेरे प्रदर्शन पर आईपीएल टीमों की नजर गई। मैं खेल के दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम बांटने को बेताब हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें