फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर शमी का मोबाइल मेरे हाथ न लगता तो वो मुझे तलाक दे देता: हसीन जहां

Sun, 11 Mar 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हसीन जहां - फोटो : ANI
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्मी हसीन जहां के बीच शुरू हुआ विवाद गहराता ही जा रहा है। रविवार को हसीन जहां ने एक प्रैस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैंने शमी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ अपना रिश्ता बनाए रखने की पूरी कोशिश की। मैं इस वक्त की हालतों से परेशान हूं। 
विज्ञापन

 


हसीना ने कहा कि अगर शमी का मोबाइल मेरे हाथ न लगता तो वह मुझसे कब का तलाक ले चुका होता। मैं बीते दो साल से यह सब सह रही हूं। फिलहाल डर की वजह से उनके व्यवहार में सुधार है। उन्होंने मुझ पर कई अत्याचार किए और गुनाह किए। 

बता दें कि हसीन जहां ने शमी के खिलाफ जाधवपुर पुलिस स्टेशन में शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विवाहेतर संबंध रखने की शिकायत दर्ज करा दी है। एफआईआर में शमी के अलावा और चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, रेप, आपराधिक धमकी एवं जहर देकर मारने के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


इस बीच अब मामले में नया मोड़ लेकर सामने आए हैं हसीन जहां के पहले पति। जी हां! हसीन जहां की शमी से पहले किसी और से शादी हो चुकी है और उनकी दो बेटियां भी हैं। इनमें से एक 10वीं और दूसरी छठी क्लास में पढ़ती है। हसीन की पहली शादी 2002 में एसके सैफुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी और 2010 में तलाक हो गया था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पहले पति ने किए हसीन के बारे में अहम खुलासे

एस के सैफुद्दीन - फोटो : File
हसीन जहां के पति सैफुद्दीन ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सैफुद्दीन ने बताया कि, ''हसीन एक महत्वकांक्षी महिला है। उसकी इच्छाएं बहुत ज्यादा हैं। मुझे नहीं मालूम कि उसने मुझे क्यों छोड़ा। तलाक के बाद हसीन से मेरा को संपर्क नहीं रहा, लेकिन दोनों बेटियां अक्सर अपनी मां से बात करती रहती हैं।'' बता दें कि सैफुद्दीन की बीरभूम जिले के सूरी बाजार इलाके में 'बाबू स्टोर' नाम से एक छोटी सी दुकान हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें