फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लार्क ने ये क्या कह दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक के बाद एक कई चोटों से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत पर पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि शायद वह भविष्य में अब नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


खुद को टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से पहले ही बाहर कर चुके क्लार्क ने कहा कि विशेषज्ञ कमर की चोट का स्कैन देख रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इसमें कितना समय लगेगा और मैं कितने समय तक टीम से बाहर रहूंगा। मैं विश्व कप के बारे में सोच रहा हूं, जिसमें हमारा पहला अभ्यास मैच महज आठ हफ्ते दूर है।

मैं भारत और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी खेलना चाहता हूं लेकिन मुझे इसके लिए इंतजार करना होगा। यह भी हो सकता है कि मैं कभी दोबारा नहीं खेल पाऊं। हालांकि मैं मैदान पर फिर से उतरने के लिए अपना सब कुछ झोंक दूंगा। मगर मुझे वास्तविकता को भी समझना होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच छोड़ना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला अनुभव होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें