फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोहली के लिए मेरे दिल में सम्मान कम हो रहा है'

Mon, 06 Mar 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
पूर्व आस्ट्रलियाई खिलाड़ी ईयान हेली ने सोमवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए उनके मन में सम्मान कप हो रहा है। आस्ट्रलिया के महान खिलाड़ियो में शुमार किए जाने वाले ईयान हेली ने कहा कि विराट कोहली पर कप्तानी का दबाव दिखने लगा है। ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के व्यवहार को देखते हुए ईयान हेली ने कहा कि कोहली का व्यवहार अच्छा नहीं है और दूसरों के प्रति ज्यादा सम्मान दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मेलबर्न रेडियो स्टेशन से बात करते हुए इस महान खिलाड़ी ने कहा, 'कोहली पर अब दबाव दिखने लगा है। मेरे मन में उनके लिए सम्मान घटता जा रहा है। कोहली सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर का ही अपमान नहीं करते हैं बल्कि मुझे लगता है कि वो अपने खिलाड़ियों पर काफी दबाव डालते हैं। अश्विन के चेहरे को देखकर यह बात स्पष्ट भी हो जाती है।'

इयान हेली ने आगे कहा कि कोहली को अपने विरोधियों का सम्मान करना सीखना होगा। कोहली ने स्टीव स्मिथ के जा किया वो कहीं से भी स्वीकार करने योग्य नहीं था। बता दें कि इयान हेली, ऑस्ट्रेलियाई टीम में बतौर विकेटकीपर खलते थे और अपने समय के सबसे मशहूर विकेटकीपर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें