बिक्रमजीत सिंह 78वें मिनट में किये गए गोल की मदद से मोहन बागान ने आइजोल एफसी को 2-1 से हराकर मौजूदा आई लीग में शीर्ष छह में स्थान सुनिश्चित कर लिया।
केनरी किसेक्का ने 22वें मिनट में आइजोल के लिये गोल दागा लेकिन ब्रेक से पहले बागान के लिए अंशुमान क्रोमा ने बराबरी का गोल कर दिया। बिक्रमजीत ने 78वें मिनट में विजयी गोल किया। बागान अभी 17 मैचों में 26 अंक लेकर छठे स्थान पर है।
वहीं गोकुलम और इंडियन एरोज के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इंडियन एरोज की तरफ से जहां मैच का पहला गोल 22वें मिनट में राहुल केपी ने किया। वहीं, गोकुलम के मार्कस जोसेफ ने 64वें मिनट में बराबरी का गोल दागकर टीम को हार के संकट से बाहर निकाला।