फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा की मां ने कहीं ये बड़ी बातें

Wed, 13 Dec 2017 06:33 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्णिमा शर्मा - फोटो : Ani
विज्ञापन
धर्मशाला में पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में धमाकेदार वापसी की। मोहाली में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से तूफान निकला। रोहित ने 153 गेंदों पर 13 चौके और 12 छक्कों की मदद से 208 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा के लिए यह पारी इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि आज ही उनकी शादी की सालगिरह भी है। इस मैच के दौरान खुद उनकी पत्नी ऋतिका भी मैदान पर ही मौजूद थीं। रोहित की इस आतिशी पारी के बाद क्रिकेट जगत ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। 

लाखों बधाई के बीच रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है। पूर्णिमा ने कहा कि मैं और उसके पिता रोहित के दोहरे शतक से बेहद खुश हैं। आज ही रोहित की शादी की सालगिरह भी है, इसलिए हमारी खुशी दोहरे शतक के साथ-साथ खुशी भी दोहरी हो गई है। 
विज्ञापन

  I & his father felt very pleased that he scored double century. It was also his wedding anniversary so our happiness was doubled. As a mother, I feel very proud that my son is captain of cricket team: Purnima Sharma, Rohit Sharma's mother after he slammed 3rd ODI double century pic.twitter.com/A47JEGebHE — ANI (@ANI) December 13, 2017
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि एक मां होने के नाते मैं आजगौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मेरे बेटा टीम इंडिया के कप्तान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें