फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: दो दिन तक सो नहीं पाए थे हसन अली, सेमीफाइनल में कैच छोड़ने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने साझा किया अपना अनुभव

Wed, 02 Feb 2022 04:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के लिए पिछला टी-20 वर्ल्ड कप एक बुरे अनुभव के साथ समाप्त हुआ था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मैथ्यू वेड का अहम कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान से मैच भी छीन लिया था।
विज्ञापन
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के लिए पिछला टी-20 वर्ल्ड कप एक बुरे अनुभव के साथ समाप्त हुआ था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मैथ्यू वेड का अहम कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान से मैच भी छीन लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 175 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा कर पाकिस्तान का सफर वहीं थाम दिया। हसन अली को इसके बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


अली ने क्रिकेट पाकिस्तान नाम की वेबसाइट पर हाल ही में इसपर अपना पक्ष और अनुभव साझा किया। 27 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस गलती के बाद मेरे जज्बात काबू में नहीं थे और मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। इस घटने के बाद अगली दो रातों तक उन्हें नींद नहीं आई थी, इससे उनकी पत्नी भी परेशान हो गई थीं। 

अली ने क्रिकेट पाकिस्तान को बताया, "यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल क्षण था और मेरे लिए इसे भुला पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। मैंने अभी तक किसी से इसका खुलासा नहीं किया है कि मैं सो नहीं पा रहा था। मैं चुप था और एक साइड में बैठा रहा और लगातार मेरे दिमाग में वह छूटा हुआ कैच घूम रहा था। लेकिन जब मैं बांग्लादेश जा रहा था तो मैंने खुद से कहा कि मुझे अब आगे बढ़ना होगा।"
विज्ञापन


हसन अली ने इस मौके पर अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, "मेरी टीम के सभी खिलाड़ी यह बखूबी जानते हैं कि मैं कैसे मैच को लेता हूं। मैं कभी भी मैच को हल्के में नहीं लेता। मैं पूरी तैयारी करता हूं और पाकिस्तान के लिए हमेशा प्रदर्शन करने को तैयार रहता हूं। मैच के बाद मैं रो रहा था और शाहीन भी, यह बहुत ज्यादा दुखदायी पल था। तब शोएब (मलिक) भाई मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि तुम टाइगर हो और मुझे गिरना नहीं है। इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर भी फैन्स का समर्थन मिल रहा था, जिससे मुझे उबरने में मदद मिली।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें