फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' को है बस एक मलाल

Sun, 04 Aug 2013 01:05 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक के लगभग हर पन्ने पर अपना नाम लिखा चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर यूं तो अपने करीब तीन दशक लंबे कैरियर में हर वो चीज हासिल कर चुके हैं, जिसकी कोई खिलाड़ी कल्पना भर कर सकता है।
विज्ञापन


मगर इतने बेहतरीन सफर के बावजूद एक बात है जो अभी भी क्रिकेट के भगवान को सालती है। और वो है अपने आदर्श और अपने समय के धुरंधर बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के खिलाफ खेल पाने का मौका नहीं मिलना।

सचिन ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘मेरे लिए इयान बॉथम, ग्राहम गूच, केप्लर वेसेल्स, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, डेसमंड हेंस, रिचि रिचर्ड्सन, मैल्कम मार्शल और कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गजों के खिलाफ खेलना हमेशा से बहुत खास रहा है। मगर मैं बहुत दुखी था यह जानकर कि सर विव वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह आज भी मेरे हीरो हैं। इसलिए मुझे इस बात का दुख हमेशा रहेगा कि मैं उनके खिलाफ नहीं खेल पाया।’
विज्ञापन


सचिन ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘उन दिनों एलन डोनाल्ड एक बड़ा नाम हुआ करते थे। इसके बाद जोंटी रोड्स थे। विश्वकप में इंजमाम उल हक को रन आउट करना यादगार पल था। शायद ही किसी ने ऐसा रन आउट देखा होगा। उन खिलाड़ियों ने अपनी एक छाप छोड़ी थी। उनके खिलाफ खेलना हमेशा ही एक चुनौती होती थी।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें