फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के तूफान के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया, कैसा महसूस कर रहा था

Thu, 14 Dec 2017 08:50 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन
धर्मशाला में पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में धमाकेदार वापसी की। मोहाली में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा। रोहित ने 153 गेंदों पर 13 चौके और 12 छक्कों की मदद से 208 रन की नाबाद पारी खेली। खास बात तो यह रही कि रोहित ने दूसरे शतक के लिए मात्र 36 बॉलें ही खेली। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा की इस तूफानी पारी को स्टेडियम में मौजूद लोगों ने खूब एंजॉय किया। लेकिन इस मैच को सबसे बेहतर सीट से देखने वाले थे श्रेयस अय्यर। दरअसल अय्यर उस वक्त रोहित के साथ ही क्रीच पर मौजूद थे और नॉन स्ट्राइक पर खड़े होकर उनकी आतिशी पारी का लुफ्त उठा रहे थे। 

ये भी पढ़ेंः तीसरे दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा की मां ने कहीं ये बड़ी बातें

रोहित की इस पारी के बाद अय्यर के कहा कि मैं नॉन स्ट्राइक पर खड़ा होकर दर्शक की तरह ही रोहित की बैटिंग का लुफ्ट उठा रहा था। मैं रोहित की हिटिंग को देखकर दंग रह गया। रोहित के साथ बैटिंग के दौरान हमारे बीच बस यहीं बात हो रही थी कि हम दोनों को 40 ओवर तक ऐसे ही खेलना है और अंत तक किसी एक को खेलते रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में फेल होने के बाद अय्यर ने इस मैच में 70 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें