फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U23 T20 Trophy: महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी के मैच में हैदराबाद की जीत, बिहार को 55 रन से हराया

Fri, 10 Jan 2025 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिहार की महिला टीम  20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी, और इस प्रकार हैदराबाद ने यह मुकाबला 55 रनों से जीत लिया।
 
विज्ञापन
बिहार की टीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला U23 T20 ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की महिला क्रिकेट टीम ने बिहार को 55 रनों से हराया। यह मुकाबला गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी, पोरवोरिम में खेला गया। जहां हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बिहार की महिला टीम  20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी, और इस प्रकार हैदराबाद ने यह मुकाबला 55 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन


हैदराबाद की बल्लेबाजी में हंसिनी की 47 रन, त्रिसा की 44 रन और क्रांथी रेड्डी की नाबाद 30 रन की पारी ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। इन खिलाड़ियों की शानदार पारियों ने हैदराबाद के लिए 168 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर हो पाया । 

हैदराबाद की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही, जहां सरयू, पार्वथी, साक्षी और अक्षया ने 1-1 विकेट लेकर बिहार की बल्लेबाजी को पूरी तरह से रोक दिया। इन गेंदबाजों ने बिहार को लक्ष्य तक पहुँचने का कोई मौका नहीं दिया। बिहार के बल्लेबाजों ने कोश्शि अच्छी की पर सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन


बिहार की ओर से हर्षिता ने नाबाद 47 रन और प्रीति ने 43 रन की मजबूत पारियां खेली, लेकिन यह दोनों साझेदारियां टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थीं। अन्य बल्लेबाजों का योगदान काफी सीमित रहा, जिससे बिहार निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका। वहीं बिहार की तरफ से गेंदबाजी में रचना, प्रीति, आर्या और ऋषिका ने 1-1 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हैदराबाद के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए उनका प्रयास सफल साबित नहीं हुआ। 

इस प्रदर्शन के बाद हैदराबाद ने 55 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है। हैदराबाद की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया, जो इस जीत का कारण बना। अब बिहार को अगले मुकाबले के लिए अपनी रणनीतियों को बेहतर करने और अपनी कमजोरी पर काम करने की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी आगामी चुनौती में सफलता प्राप्त कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें