फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 2 रन बनाते ही हसी के नाम हो जाएगा यह रिकॉर्ड

Wed, 22 May 2013 03:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। साथ इस टीम से खेलने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी 700 रन पूरे करने की शानदार उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन


हसी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के क्रिस गेल से सर्वाधिक रनों के लिए औरेंज कैप भी छीन ली। हसी अब गेल का एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों का रिकार्ड तोडने से मात्र दो रन दूर रह गए है।

हसी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल-6 के पहले क्वालिफयर में अपनी पारी का 63वां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम की। हसी के इस मैच से पहले तक 646 रन थे।
विज्ञापन


गेल की आरसीबी टीम टूर्नामेंट के प्लेआफ के लिए क्वालिफई नहीं कर पाई है। हसी के अब 16 मैचों से 732 रन होगए हैं जिनमें छह अर्धशतक शामिल हैं।

हसी अब गेल का पिछले वर्ष का 733 रनों का का रिकार्ड तोडने से सिर्फ दो रन दूर रह गए है और यह कामयाबी वह खिताबी मुकाबले में 26 मई को हासिल कर सकते है।

सर्वाधिक रनों में हसी को अब सिर्फ अपने टीम साथी सुरेश रैना (548) और मुंबई के रोहित शर्मा (534) से नजदीकी चुनौती मिल रही है। गेल (708) और विराट कोहली (634) होड़ से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन


गेल ने पिछले साल इस वर्ष लगातार दो संस्करणों में टूर्नामेंट में 700 रन पार किए लेकिन दोनो बार उनकी टीम प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी।

आईपीएल इतिहास में एक टूर्नामेंट में हसी 700 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ गेल को ही हासिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें