फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-A Coach: इंग्लैंड दौरे के लिए ये होंगे भारत-ए टीम के कोच; सीनियर भारतीय टीम के एलान में हो सकती है देरी

Sun, 18 May 2025 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कानितकर के अलावा असम के सुभोदीप घोष (फील्डिंग कोच) और ट्रॉय कूली (गेंदबाजी कोच) भी भारत-ए टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
ऋषिकेश कानितकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऋषिकेश कानितकर को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। कानितकर अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली टीम की देखरेख करेंगे। भारत-ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेलेगी। इसके बाद एक मैच भारत की सीनियर टीम के खिलाफ भी खेलेगी, जो बाद में इंग्लैंड का दौरा करेगी।
विज्ञापन

कानितकर के अलावा असम के सुभोदीप घोष (फील्डिंग कोच) और ट्रॉय कूली (गेंदबाजी कोच) भी भारत-ए टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा करेंगे। भारत की 18 सदस्यीय टीम के 25 या 26 मई को इंग्लैंड रवाना होने की उम्मीद है। भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी में खेला जाएगा।

नॉर्थैम्पटन में छह जून से शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के बाद भारत ए टीम बेकनहम में 13 से 16 जून तक भारत सीनियर टीम के खिलाफ इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने कहा है कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच से पहले ए टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं, क्रिकबज की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की सीनियर टीम का चयन मई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इसका चयन शुरू में 23 मई को किया जाना था, लेकिन आईपीएल के स्थगित होने और फिर से शुरू होने के कारण, इसमें देरी होने की संभावना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की सीनियर टीम 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से लगभग दो सप्ताह पहले छह जून को रवाना होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर के इंग्लैंड दौरे के लिए जल्दी रवाना होने की सूचना थी। हालांकि, अब क्रिकबज ने बताया है कि वह सामान्य कार्यक्रम के मुताबिक टीम के साथ यात्रा करेंगे। भारत को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसके अगले चार मैच बर्मिंघम (दो जुलाई से), लॉर्ड्स (10 जुलाई से), मैनचेस्टर (23 जुलाई से) और द ओवल (31 जुलाई से) में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इंडिया 'ए' स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्ता/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें