फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: ऋषिकेश कानिटकर बने बल्लेबाजी कोच, एनसीए जाएंगे रमेश पोवार, जानें बोर्ड के फैसले पर क्या बोले लक्ष्मण

Tue, 06 Dec 2022 03:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंबे समय तक महिला टीम के कोच रहे रमेश पोवार अब पुरुष खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। वहीं, ऋषिकेश कानिटकर को महिला टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
ऋषिकेश कानिटकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने ऋषिकेश कानिटकर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। यह सीरीज नौ दिसंबर से मुंबई में शुरू हो रही है। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया गया है। पोवार यहां वीवीएस लक्ष्मण के आधीन रहकर काम करेंगे। लंबे समय तक महिला टीम के साथ काम करने वाले रमेश पोवार अब पुरुष खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। 
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने पर ऋषिकेश कानिटकर ने कहा “सीनियर महिला टीम के नए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान की बात है। मुझे इस टीम में जबरदस्त संभावनाएं दिख रही हैं और हमारे पास युवा खिलाड़ियों और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। मेरा मानना है कि यह टीम आगे की चुनौती के लिए तैयार है। हमारे पास कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं आ रही हैं और यह टीम के लिए और बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे लिए रोमांचक होने वाला है।”
विज्ञापन

रमेश पोवार ने कहा “सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में मेरे कार्यकाल का अनुभव समृद्ध रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने खेल के कुछ दिग्गजों और देश की उभरती प्रतिभाओं के साथ मिलकर काम किया है। एनसीए में अपनी नई भूमिका के साथ, मैं भविष्य के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने में मदद करने के लिए अपने वर्षों के अनुभव को आगे बढ़ाना चाहूंगा। मैं खेल और बेंच स्ट्रेंथ के विकास के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण ने कहा “श्री रमेश पोवार के ऑन-बोर्ड (स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में) आने के साथ, हमें यकीन है कि वह अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लाएंगे। घरेलू, आयु-वर्ग क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय सर्किट में काम करने के बाद, मुझे यकीन है कि वह खेल की बेहतरी में सक्रिय भूमिका निभाएगा। मैं एनसीए में उनकी नई भूमिका में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें