फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumit Nagal: ऑस्ट्रेलियन ओपन में इतिहास रचने वाले नागल की सफलता में कोहली का हाथ, विराट ने ऐसे दिया था साथ

Tue, 16 Jan 2024 04:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागल 2013 के बाद एकल के दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। सोमदेव देवबर्मन ने 2013 में दूसरे दौर में जगह बनाई थी। 1989 के बाद पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मैच में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। वह 1989 के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए। नागल ने पहले दौर में कजाखस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2, 7-6 (7-5) से हराया। नागल ने जीत के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि, उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। यह भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के समर्थन के बिना संभव नहीं था। उन्होंने पहली बार 2017 में नागल की मदद की थी।
विज्ञापन


नागल 2013 के बाद एकल के दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। सोमदेव देवबर्मन ने 2013 में दूसरे दौर में जगह बनाई थी। 1989 के बाद पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मैच में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है। 1989 में रमेश कृष्णन ने ऐसा किया था। तब उन्होंने दूसरे दौर में स्वीडन के मैट्स विलेंडर को हराया था। विलेंडर तब टेनिस रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी थे।
Trending Videos

सुमित नागल - फोटो : अमर उजाला
नागल ने कोहली को लेकर किया था खुलासा
एक इंटरव्यू में नागल ने बताया कि कैसे कोहली और उनके फाउंडेशन ने उस समय उनका समर्थन किया जब उनकी जेब में सिर्फ छह डॉलर बचे थे। नागल ने कहा था, ''विराट कोहली का फाउंडेशन 2017 से मेरा समर्थन कर रहा है। मैं पिछले दो वर्षों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था और वित्तीय संकट का सामना कर रहा था। अगर विराट कोहली मेरा समर्थन नहीं करते, तो मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होता।''

नागल ने कहा था, "2019 के शुरुआत जब मैं एक टूर्नामेंट के बाद कनाडा से जर्मनी के लिए उड़ान भर रहा था, मेरे पर्स में सिर्फ छह डॉलर थे। मुझे जो मदद मिल रही थी उसके बाद सिर्फ छह डॉलर थे। ऐसे में कल्पना कीजिए कि मुझे कितनी परेशानी हो रही होगी, लेकिन मैं बच गया और चीजें बेहतर हो रही हैं। अगर लोग एथलीटों को फंड देते हैं, तो इससे देश में खेल को फलने-फूलने में मदद मिलेगी। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे विराट से समर्थन मिला।''
विज्ञापन

सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में नागल
ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर से पहली बार नागल आगे बढ़ पाए हैं। 2021 में भारतीय स्टार को शुरुआती दौर में लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस के हाथों 2-6, 5-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, नागल पहले भी किसी ग्रैंड स्लैम इवेंट के दूसरे दौर में खेल चुके हैं। नागल ने 2020 यूएस ओपन में ऐसा किया था, जहां वह दूसरी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम से 6-3, 6-3, 6-2 से हार गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें