फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब द्रविड़ ने पाकिस्तान की आंखों में आंखें डालकर दी थी चुनौती, ठोका था करियर का सर्वोच्च स्कोर

Sat, 02 May 2020 05:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रावलपिंडी टेस्ट में द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

राहुल द्रविड़ ने 41 साल में प्रवेश करने के कुछ हफ्ते बाद ही 9 मार्च 2012 को संन्यास की घोषणा कर दी। कुछ माह बाद जब टीम इंडिया ने बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला तो वहां बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानित किया। द्रविड़ ने हमेशा चकाचौंध से दूर रहना पसंद किया। 36 शतक, 63 अर्धशतक के बूते 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले राहुल निर्विवाद रूप से तीसरे नंबर के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। वैसे तो कई पारियां उनके करियर को चमकदार बनाती है, लेकिन आज बात भारत के ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे की, जब 2003-04 में दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों की नई शुुरुआत हुई थी।

विज्ञापन

2 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी राष्ट्रपित परवेज मुशर्रफ के संयुक्त प्रयासों से 2003-04 में नए सिरे से दोनों के बीच संबंध सुधारने की कवायद हुई। क्रिकेट इसका एक जरिया बना। तब टी-20 क्रिकेट नहीं हुआ करती थी। पांच मैच की वन-डे सीरीज भारत 3-2 से जीत चुका था। अब बारी टेस्ट सीरीज की थी। तीन मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर चल रही थी। तीसरा मैच रावलपिंडी में था। श्रृंखला के शुरुआती दो टेस्ट मैच में फेल होने के बाद द्रविड़ ने निर्णायक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

3 of 4
मुल्तान टेस्ट में राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर
रावलपिंडी से पहले मुल्तान और लाहौर टेस्ट की चार पारियों में द्रविड़ के बल्ले से 6, 33 और 0 रन ही निकल पाए थे। अब मिस्टर भरोसेमंद से पूरे हिंदुस्तान को बड़ी पारी की उम्मीद थी। पहली पारी में पाकिस्तान को महज 224 रन समेटने के बाद भारत ने स्कोरबोर्ड पर 600 रन टांग दिए। मैच के दूसरे दिन द्रविड़ ने शतक लगाया और तीसरे दिन 270 रन तक पहुंचे, जो उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर भी है। फिर दूसरी पारी में पाकिस्तान को 245 रन पर ऑलआउट करने के बाद भारत ने पारी और 131 रन से मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन

4 of 4
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल - फोटो : ट्विटर
अब 16 साल बाद स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में राहुल ने उस पारी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। राहुल ने कहा कि, 'मुझे याद है मैं 15 कुछ रन बनाकर पहले दिन लौटा। रात में जब खाना खा रहा था, वहां कुछ पत्रकार भी बैठे थे। वहां से जाते वक्त मैंने कहा था कि अगर कल मैं सेट हो जाता हूं और एक घंटे बल्लेबाजी कर लेता हूं तो आप मेरा स्कोर देख सकते हैं। मैच के बाद लोग मुझसे आकर पूछ रहे थे कि आपको यह सब कैसे पता था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें