फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकता है भारत? बन रहे ये चार समीकरण, जानें

Mon, 02 Dec 2024 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका सभी शीर्ष दो स्थानों के लिए दौड़ में हैं। पर्थ टेस्ट में जीत ने भारत को एक ठोस आधार तो दिया है, लेकिन रोहित शर्मा की टीम को अभी भी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह सुनिश्चित करने से पहले एक लंबा रास्ता तय करना है।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया की पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रन की जीत ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल क्वालीफिकेशन की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पर्थ टेस्ट के नतीजे ने ऑस्ट्रेलिया को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर धकेल दिया, जबकि भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका की जीत ने प्रोटियाज को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि ऑस्ट्रेलिया नंबर तीन पर पहुंच गई। डब्ल्यूटीसी का फाइनल टेबल बनने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन अब फाइनल में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चुकी है।
विज्ञापन


भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका सभी शीर्ष दो स्थानों के लिए दौड़ में हैं। पर्थ टेस्ट में जीत ने भारत को एक ठोस आधार तो दिया है, लेकिन रोहित शर्मा की टीम को अभी भी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह सुनिश्चित करने से पहले एक लंबा रास्ता तय करना है। भारतीय टीम की यह फाइनल से पहले आखिरी टेस्ट सीरीज है। ऐसे में आइए जाते हैं उन समीकरणों के बारे में, जिसकी मदद से टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है...

समीकरण 1: अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0, 4-1, 4-0 या 3-0 से हराया

भारत अगर इन अंतरों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतता है तो रोहित शर्मा की टीम अन्य टीमों के नतीजों को ध्यान में रखे बिना फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इस तरह की स्कोरलाइन ऑस्ट्रेलिया को फाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी। इन तीन नतीजों से भारत को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना होगा और टीम जून में लॉर्ड्स में फाइनल खेलती दिखेगी।

समीकरण 2: अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करता है तो वह क्वालिफाई कर सकता है। हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को यह मनाना होगा कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को नहीं हरा पाए। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 3-1 से जीत के बाद अगर श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से हार जाता है तो टीम इंडिया फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। अगर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट ड्रॉ भी रहता है तो भी ऑस्ट्रेलिया पर 3-1 की जीत भारत के लिए पर्याप्त होगा।

समीकरण 3: अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया

भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 की जीत से फाइनल का समीकरण और मुश्किल हो जाएगा। इस तरह के नतीजे के बाद भारत को श्रीलंका पर निर्भर रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत के बाद भारतीय टीम चाहेगी कि श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करे। साथ ही श्रीलंका 29 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कम से कम एक ड्रॉ हासिल करे। परिणामों का यह संयोजन भारत का फाइनल में स्थान सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

समीकरण 4: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 से सीरीज ड्रॉ की

अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ड्रॉ रहती है तो भारत के क्वालिफिकेशन की संभावना और कम हो जाएगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के लिए मौजूदा सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराना जरूरी होगा। इसके बाद, भारत को यह भी मनाना होगा कि श्रीलंकाऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज महज 1-0 के अंतर से जीत जाए। श्रीलंका की ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की जीत से भारत का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। 1-0 की जीत ही टीम इंडिया को आगे पहुंचा पाएगी। इसके अलावा श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से सीरीज नहीं हारनी होगी। अगर ऐसा हुआ तो भारत के लिए क्वालिफिकेशन का रास्ता और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें