दिल्ली की कड़ाके की सर्दी का अहसास इंग्लैंड टीम को भी होने लगा है। इंग्लिश स्पिनर जेम्स टेडवेल ने दिल्ली के हाथों हार मिलने के बाद स्वीकार किया कि काफी ठंड थी। वह उम्मीद करते हैं कि आगे के मुकाबले (राजकोट) उन्हें इतनी सर्दी में नहीं खेलने पड़ेंगे। ट्रेडवेल ने यह भी माना कि टेस्ट सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड की वन डे सीरीज के लिए यह अच्छी शुरुआत नहीं है। दरअसल इंग्लैंड को यह दोनों ही अभ्यास मुकाबले जीतने चाहिए थे।
ट्रेडवेल ने इस बार की खुशी जताई कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया। खासतौर पर इयन बेल की उन्होंने जमकर प्रशंसा की। लेकिन तेज गेंदबाजों के रिद्म मे नहीं आने पर उन्होंने निराशा भी जताई। उन्होंने कहा कि फिन, डर्नबैच के शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं निकालने पर इंग्लैंड को दोनों अभ्यास मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने वन-डे क्रिकेट के लिए लागू किए गए नए नियमों से तालमेल नहीं बिठा पाने की भी बात स्वीकार की। ट्रेडवेल का कहना है कि जल्द से जल्द इन नियमों के अनुसार टीम को ढालना होगा। वन-डे सीरीज में चार तेज गेंदबाजोंको आजमाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह ट्रैक देखने के बाद निर्णय लेना होगा। हालांकि टेस्ट सीरीज में उन्हें स्पिन ट्रैक दिए गए थे। लेकिन दोनों ही अभ्यास मुकाबलों में उन्होंने अब तक पिच से टर्न देखने को नहीं मिला है।