फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर सरफराज की अपील, पाक आकर खेलें दूसरे मुल्क

Mon, 19 Jun 2017 02:32 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
सरफराज अहमद - फोटो : ICC
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब अपने नाम करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उत्साहित और जोश से लबरेज कप्तान सरफराज अहमद ने कहा, "यह जीत आज या कल नहीं, बल्कि सालों तक पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के जहन में रहेगी।" सरफराज ने उम्मीद जताई की अब दूसरे देश पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलेंगे। बता दें कि पाकिस्तान में 2009 के बाद से कोई भी बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


2009 में श्रीलंकाई टीम पर जानलेवा आतंकी हमला होने के बाद कोई टीम पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। इस जीत के बाद सरफराज ने कहा, "हमारी टीम को जीत का पूरा श्रेय जाता है। इस कामयाबी को हर कोई याद रखेगा। यह जीत सालों तक लोगों के जहन में रहेगी। हम इस जीत से बेहद खुश हैं।"
विज्ञापन

बुरे दौर से गुजर रहा है पाक क्रिकेट

सरफराज अहमद - फोटो : ICC
टूर्नामेंट की शुरुआती में आईसीसी की नंबर 8 टीम रही पाकिस्तान को किसी ने भी जीत का दावेदार नहीं माना। मैच के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे सरफराज ने उम्मीद जताई कि अब वो अपने मुल्क में मेजबानी कर पाएंगे। पाक कप्तान ने कहा, "इस जीत को लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता। यह जीत पाकिस्तान के लोगों के लिए है।"

सरफराज ने कहा कि हसन अली, फखर जमान जैसे युवा खिलाड़ियों को पीएसएल से काफी फायदा हुआ है। साथ ही उन्होंने मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक और मोहम्मद आमिर जैसे सीनियर खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। सरफराज ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। इस बीच यह जीत पाक में क्रिकेट के लिए एक नया जीवन है। मैं दूसरी टीमों से अपील करता हूँ कि वो पाकिस्तान आएं और वहां क्रिकेट खेलें।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें