फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hong Kong Sixes: लगातार तीसरा मैच हारा भारत, कुवैत के बाद यूएई-नेपाल से भी मिली शिकस्त, यहां देखें स्कोरकार्ड

Sat, 08 Nov 2025 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ग कॉक

सार

भारतीय टीम पूल सी में कुवैत और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बाउल राउंड में यूएई और नेपाल से हार के बाद भारतीय टीम चौथे स्थान पर है। अब उसका मुकाबला बाउल राउंड के आखिरी मैच में नौ नवंबर को श्रीलंका से है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेट टूर्नामेंट में आज भारत को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज के पूल सी में कुवैत से हारने के बाद टीम इंडिया को बाउल राउंड में यूएई और नेपाल से भी शिकस्त मिली है। कुवैत से हार के बाद भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल राउंड में नहीं पहुंच पाया था, अब बाउल राउंड में हार ने प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में पूल-सी के मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत दो रन से हराया था। भारतीय टीम पूल सी में कुवैत और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बाउल राउंड में यूएई और नेपाल से हार के बाद भारतीय टीम चौथे स्थान पर है। अब उसका मुकाबला बाउल राउंड के आखिरी मैच में नौ नवंबर को श्रीलंका से है।
विज्ञापन

कुवैत से मैच का नतीजा
कुवैत ने पूल सी के मुकाबले में भारत को 27 रन से हराया था। भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों फ्लॉप रही। कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 5.4 ओवर में छह विकेट पर 79 रन ही बना सकी। कुल 12 टीमें खेल रही हैं और तीन-तीन टीमों के चार ग्रुप्स बनाए गए थे। हर ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को एक अलग ग्रुप बाउल में रखा गया, जबकि शीर्ष की दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। क्वार्टर फाइनल के बाद, प्रतियोगिता नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगी, जिसमें मुख्य फाइनल, प्लेट फाइनल और बाउल फाइनल जैसे विभिन्न स्तर हैं, ताकि सभी टीमों के बीच मुकाबले जारी रहे। 

कुवैत बनाम भारत मैच का रिपोर्ट कार्ड पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भारत की पारी vs यूएई
यूएई के खिलाफ बाउल राउंड के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। भरत चिप्ली चार रन बना सके। वहीं, प्रियांक पंचाल और स्टुअर्ट बिन्नी खाता नहीं खोल सके। अभिमन्यु मिथुन ने 16 गेंद पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में चार चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। शाहबाज नदीम ने दो गेंद में नाबाद पांच रन बनाए। यूएई की ओर से निलांश केसवानी ने दो विकेट लिए। वहीं, अंश टंडन को एक विकेट मिला। 

भारत की पारी
बल्लेबाज रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट
चिप्ली 4 4 1 0 100.00
पंचाल 0 1 0 0 0.00
बिन्नी 0 1 0 0 0.00
मिथुन 50 16 4 5 312.50
कार्तिक (कप्तान) 42 14 4 4 300.00
नदीम 5 2 1 0 250.00
एक्सट्रा 6        
कुल 107/3 (6 ओवर)       रन रेट: 17.83

गेंदबाजी (यूएई)
गेंदबाज ओवर रन विकेट
निलांश केसवानी 2 11 2
अंश तंडन 1 14 1
जाहिद अली 1 26 0
मुहम्मद अरफान 1 28 0
साघिर खान 1 28 0

यूएई की पारी vs भारत
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई टीम को दमदार शुरुआत मिली। कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, साघिर खान ने 11 गेंद में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। अंश टंडन दो रन बना सके। मोहम्मद अरफन ने पांच गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन और निलांश केसवानी ने पांच रन की नाबाद पारी खेल यूएई को जीत दिलाई। भारत की ओर से बिन्नी और चिप्ली को एक-एक विकेट मिला। 

यूएई की पारी

बल्लेबाज रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट
खालिद शाह (कप्तान) 50 14 4 5 357.14
साघिर खान 31 11 1 4 281.82
अंश तंडन 2 3 0 0 66.67
मुहम्मद अरफान 20 5 2 2 400.00
निलांश केसवानी 5 2 1 0 250.00
एक्सट्रा 3        
कुल 111/2 (5.5 ओवर)       रन रेट: 19.03

गेंदबाजी (भारत)
गेंदबाज ओवर रन विकेट
स्टुअर्ट बिन्नी 2 29 1
अभिमन्यु मिथुन 1 24 0
शाहबाज नदीम 1 17 0
प्रियांक पंचाल 1 24 0
भरत चिप्ली 0.5 17 1

नेपाल की पारी
वहीं, बाउल राउंड के दूसरे मैच में भारत को नेपाल ने 92 रन के भारी भरकम अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 137 रन बनाए। कप्तान संदीप जोरा ने 12 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 47 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, राशिद खान ने 17 गेंद में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में एक नियम है कि 50 रन बनाने के बाद बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ता है। वहीं, लोकेश बाम ने सात गेंद में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। 

नेपाल की पारी
बल्लेबाज रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट
संदीप जोरा (कप्तान) 47 12 4 5 391.67
राशिद खान (रिटायर्ड
हर्ट)
55 17 4 6 323.53
लोकेश बम 31 7 1 4 442.86
एक्स्ट्रा 4        
कुल 137/0 (6 ओवर)       रन रेट: 22.83

भारत की गेंदबाजी

गेंदबाज ओवर रन विकेट
बिन्नी 1 19 0
चिपली 2 48 0
पंचाल 1 24 0
कार्तिक 1 20 0
नदीम 1 25 0

भारत की पारी
138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम तीन ओवर में 45 रन पर ही सिमट गई यानी छह विकेट गंवा दिए। रॉबिन उथप्पा पांच रन, भरत चिप्ली 12 रन और प्रियांक पंटाल 12 रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट बिन्नी खाता नहीं खोल सके। वहीं, कप्तान कार्तिक सात रन और नदीम भी सात रन बनाकर आउट हुए। नेपाल की ओर से राशिद खान ने तीन विकेट लिए, जबकि बासिर अहमद को दो विकेट मिले। रूपेश सिंह ने एक विकेट लिया।

भारत की पारी
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के  स्ट्राइक रेट
रॉबिन उथप्पा 5 3 1 0 166.67
भरत चिपली 12 5 1 1 240.00
प्रियांक पांचाल 12 3 0 2 400.00
स्टुअर्ट बिन्नी 0 1 0 0 0.00
दिनेश कार्तिक (कप्तान) 7 3 0 1 233.33
शाहबाज नदीम 7 4 0 1 175.00
एक्स्ट्रा 2        
कुल 45/6 (3 ओवर)       रन रेट: 15

नेपाल की गेंदबाजी

गेंदबाज ओवर रन विकेट
रूपेश सिंह 1 25 1
बासिर अहमद 1 12 2
राशिद खान 1 7 3
विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस के दिलचस्प नियम
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में एक खास नियम यह भी है कि यदि पांच विकेट छह ओवर पूरे होने से पहले गिर जाते हैं, तो आखिरी बल्लेबाज बल्लेबाजी जारी रख सकता है और पांचवां आउट हुआ खिलाड़ी रनर के रूप में मैदान पर रहता है। पारी तब समाप्त होती है जब आखिरी बल्लेबाज आउट हो जाता है। वाइड और नो-बॉल पर 2 रन की पेनल्टी होती है। विकेटकीपर को छोड़कर क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक ओवर फेंकना अनिवार्य है। प्रत्येक मैच दो टीमों के बीच खेला जा रहा है। हर एक टीम में 6 खिलाड़ी हैं। प्रत्येक पारी अधिकतम 6 ओवर (36 गेंदें) की होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें