फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी था अमेरिका का कप्तान, अब टीम इंडिया में खेलने के लिए छोड़ा देश

Fri, 13 Sep 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंशुमन रथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। और इस सपने को साकार करना चाहते हैं भारतीय मूल अमेरिकी कप्तान अंशुमन रथ। टीम इंडिया के लिए खेलने का जुनून इतना कि अपने देश की कप्तानी तक छोड़ दी। 

विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल के युवा क्रिकेटर अंशुमन रथ की। रथ अमेरिका क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी छोड़ दी है। अब वह रणजी ट्रॉफी में चयन के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। 

अंशुमन रथ ने बताया कि मैं क्रिकेट से बेहद प्यार करता हूं और अपने करियर को लंबा करने के लिए इस तरह का फैसला किया है। भारत के लिए खेलना मेरा हमेशा से सपना रहा है। इसे अलावा उन्होंने हांगकांग क्रिकेट का भी शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हांगकांग क्रिकेट ने जो मेरे लिए किया है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं। इस टीम से जुड़े रहने और खेलने का मेरा सफर शानदार रहा, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं आगे की तरफ बढ़ूं। मैं हांगकांग क्रिकेट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 

बता दें कि अंशुमन रथ का वनडे में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने हांगकांग के लिए 18 वनडे मैचों में 51.75 की औसत से  828 रन बनाए हैं। वहीं पांच प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 62.76 की औसत से 391 रन बनाए हैं। इसके अलावा 20 टी-20 मैचों उन्होंने 18.88 की औसत से उन्होंने अब तक 321 रन बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें