फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में किस टीम को मिलेगी जगह, तीन टीमों के बीच जंग, आज होगा फैसला

Wed, 24 Aug 2022 01:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात

सार

एशिया कप के ग्रुप बी में बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान की टीम है, जबकि ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान हैं। तीसरी टीम का फैसला आज होना है। इस स्थान के लिए अभी भी तीन टीमें दावेदारी कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
एशिया कप के ग्रुप ए में जगह बनाने के लिए तीन दावेदार हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 में मुख्य दौर के मैच 27 अगस्त से शुरू होने है। उससे पहले क्वालीफायर राउंड खेला जा रहा और आज इसका आखिरी दिन है। आज तय होगा कि भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में किस टीम को खेलने का मौका मिलेगा। इस एक स्थान के लिए चार टीमों के बीच टक्कर थी, लेकिन सिंगापुर की टीम अपने दोनों मैच हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, अभी भी उसके पास कुवैत का खेल खराब करने का मौका है। वहीं, बाकी तीन टीमें अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल हॉन्ग-कॉन्ग और यूएई का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है। वहीं, कुवैत के पास भी बड़ी हासिल कर मुख्य दौर में जगह बनाने का मौका है। आइए जानते हैं एशिया कप के क्वालीफायर राउंड के समीकरण क्या हैं। 

क्या हैं समीकरण?
मुख्य दौर में पहुंचने के लिए तीन टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। दोनों मैच जीतने वाले हॉन्ग-कॉन्ग को यूएई के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा और यह टीम मु्ख्य दौर में पहुंच जाएगी। यूएई के लिए भी हालात समान हैं। अगर यह टीम हॉन्ग-कॉन्ग को हराती है तो मुख्य दौर में पहुंच जाएगी, लेकिन सिंगापुर के खिलाफ कुवैत को बड़ी जीत मिलने पर यूएई को भी रन रेट के हिसाब से जीत का अंतर बढ़ाना होगा। 

कुवैत के लिए हालात काफी मुश्किल हैं। अगर यह टीम सिंगापुर के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करती है तो इसे उम्मीद करनी होगी कि यूएई को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ बहुत करीबी जीत मिले। इस स्थिति में तीनों टीमों के पास चार अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर कुवैत मुख्य दौर में जगह बनाएगा। 

हॉन्ग-कॉन्ग के लिए क्या हैं समीकरण?

हॉन्ग-कॉन्ग
अपने दोनों मैच जीतने वाले हॉन्ग-कॉन्ग के पास चार अंक हैं और यूएई के खिलाफ तीसरा मैच जीतने पर यह टीम छह अंक के साथ मुख्य दौर में जगह बना लेगी। इस टीम के साथ रन रेट का झंझट नहीं है। हालांकि, हॉन्ग-कॉन्ग ने अब तक यूएई को अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में कभी नहीं हराया है। 

यूएई के लिए क्या हैं समीकरण?

यूएई - फोटो : file
यूएई के लिए भी मुख्य दौर की राह काफी आसान है। अपने पहले मैच में चौकाने वाली हार के बाद इस टीम ने दूसरा मैच बडे़ अंतर से जीता और यूएई का रन रेट सबसे ज्यादा 1.045 का है, जबकि उसके पास दो अंक हैं। हॉन्ग-कॉन्ग को हराने पर यूएई के पास भी चार अंक हो जाएंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम मुख्य दौर में पहुंचेगी। हालांकि, सिंगापुर के खिलाफ कुवैत को बड़ी जीत मिलने पर कुवैत का रन रेट भी बढ़ जाएगा। इस स्थिति में यूएई को भी बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। 

कुवैत के लिए क्या हैं समीकरण?

कुवैत क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
कुवैत के लिए समीकरण काफी मुश्किल हो चुके हैं। दो मैच में दो अंक और -0.421 का रन रेट वाले कुवैत को आखिरी मैच में सिंगापुर को बड़े अंतर से हराना होगा। इस स्थिति में इस टीम का नेट रन रेट काफी ज्यादा हो जाएगा। इसके बाद कुवैत को उम्मीद करनी होगी कि यूएई को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ करीबी अंतर से जीत मिले। इस स्थिति में सभी टीमों के पास चार अंक होंगे और कुवैत का रन रेट सबसे बेहतर होगा और यह टीम मुख्य दौर में पहुंचेगी।
विज्ञापन

सिंगापुर के लिए क्या है समीकरण?

सिंगापुर क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
सिंगापुर की टीम अपने दोनों मैच हारने के बाद मुख्य दौर की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि, अभी भी यह टीम कुवैत का खेल खराब कर सकती है। अगर सिंगापुर यह मैच नहीं भी जीत पाता, लेकिन करीबी अंतर से हारता है तो कुवैत की टीम मुख्य दौर की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में यूएई और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच होने वाला मैच क्वालीफायर राउंड के वर्चुअल फाइनल की तरह हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें