फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कोटला स्टेडियम में लगी दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा, गृह मंत्री अमित शाह ने किया अनावरण

Mon, 28 Dec 2020 12:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की 68वीं जयंती के मौके पर नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला) में सोमवार को उनके प्रतिमा का अनावरण किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख अनुराग ठाकुर समेत डीडीसीए के कई अधिकारी मौजूद रहे। 

बता दें कि जेटली भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में मंत्री थे। पिछले साल उनका निधन हो गया था। जेटली 1999 से 2013 तक 14 साल तक दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रहे और अब उनके बेटे रोहन जेटली निकाय की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट संघ ने उनकी याद में कोटला में 800 किलो की 15 लाख की लागत में छह फुट की प्रतिमा लगाने का फैसला किया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें