फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gibbs-Babar Azam: 'उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं', द. अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने बाबर आजम पर कसा तंज

Sat, 15 Feb 2025 10:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

गिब्स ने कहा कि बाबर का खराब संचार कौशल दूसरों के लिए अपना विचार रखने के दौरान थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
हर्शल गिब्स ने बाबर पर तंज कसा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पर उनके अंग्रेजी बोलने के कौशल को लेकर निशाना साधा है। यह पहली बार नहीं है जब किसी मौजूदा या पूर्व क्रिकेटर ने बाबर की अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता पर सवाल उठाया है। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए गिब्स ने कहा कि बाबर का खराब संचार कौशल दूसरों के लिए अपना विचार रखने के दौरान थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फैन ने गिब्स से बाबर को बल्लेबाजी सलाह देने के लिए कहा था।
विज्ञापन

गिब्स ने बाबर को लेकर कही यह बात

उस फैन ने लिखा, 'हे गिब्स, बाबर आजम को कुछ सुझाव दे सकते हैं। जैसे आपने कराची किंग्स के साथ पीएसएल 2021/2022 के दौरान किया था? मुझे लगता है कि वह इस बार आपके हस्तक्षेप से इनकार नहीं करेंगे।' इस पर गिब्स ने जवाब देते हुए लिखा- भाषा बाबर के साथ एक मुद्दा है। जैसा कि आप जानते हैं कि उनकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए उनके सामने आपनी बात या पॉइंट्स रखना मुश्किल है।'

कामरान अकमल ने बाबर पर दिया बयान

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल को लगता है कि बाबर को ओपनिंग करने से उनका आत्मविश्वास और पाकिस्तान का टीम संयोजन बर्बाद हो रहा है। फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे बाबर पिछले पांच मैचों में- 29, 23, 10, 1 और 31 (टेस्ट), 8 और 5 (टेस्ट) रन बना सके हैं। कामरान का मानना है कि मौजूदा लाइनअप के कारण बाबर का आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा, 'आप बाबर से ओपनिंग करा रहे हैं। इस फैसले से टीम संयोजन बर्बाद हो गया है और बाबर का आत्मविश्वास भी।' टेस्ट से लेकर वनडे तक, बाबर कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान का मानना है कि बाबर ने अपने लेवल को इतना ऊपर उठा लिया है और वह इसी वजह से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाबर के फॉर्म को लेकर बोले रिजवान

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रिजवान के हवाले से लिखा है, 'बाबर ने पाकिस्तान के लिए इतने रन बनाए हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि वह प्रत्येक मैच में शतक बनाएंगे। अगर हम उन पर से उम्मीद का बोझ हटा दें तो आप पाएंगे कि वह अभी भी हमारे लिए कीमती योगदान दे रहे हैं।एक कप्तान के रूप में, मैं उनसे बहुत अधिक उम्मीद करता हूं क्योंकि उन्होंने इससे पहले बहुत कुछ किया है। निश्चित तौर पर इसकी वजह से उन पर अतिरिक्त दबाव है और मुझे यकीन है कि वह भी ऐसा महसूस करते हैं, लेकिन अगर आप दक्षिण अफ्रीका में उनकी पारी पर गौर करें तो वह अब भी रन बना रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उनके पास तकनीकी कमियां हैं। मुझे विश्वास है कि वह इससे बाहर आ जाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें