फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची वन-डे के लिए कड़ी सुरक्षा

Fri, 21 Dec 2012 01:09 AM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृहराज्य झारखंड के पुलिस प्रमुख जीएस रथ ने कहा कि राजधानी रांची में 19 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वन-डे मैच के दौरान आतंकी हमले की धमकी देने वाले ई-मेल के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। रथ ने कहा, ‘मैच के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


इसकी पूरी समीक्षा की जा रही है। मैच के दिन रांची के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा चौकसी की योजना तैयार की गई है।’ गत आठ दिसंबर को खुद को सिंगापुर निवासी आतंकी बताने वाले दानिश आलम नाम के व्यक्ति ने रथ को एक ई-मेल भेज कर मैच के दौरान विस्फोट की धमकी दी थी। इसी तरह के ई-मेल उसने दिल्ली तथा मुंबई के पुलिस प्रमुखों को भी भेजे थे, इन जगहों पर भी वन-डे मैच खेले जाने हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें