फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल पहले आज ही के दिन हर्शल गिब्स ने हासिल की थी खास उपलब्धि, जड़े थे 6 गेंदों पर 6 छक्के

Mon, 16 Mar 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हर्शेल गिब्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने 13 साल पहले आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। गिब्स ने वर्ल्ड कप में 16 मार्च 2007 नीदरलैंड के खिलाफ यह कमाल किया था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Herschelle Gibbs
उन्होंने डान वैन बुंगे के ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़े थे। ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में बासेतेरे के वार्नर पार्क में खेले गए वर्षाबाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 353 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड टीम नौ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन

3 of 4
हर्शल गिब्स - फोटो : ESPN
इस मैच में गिब्स ने 40 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा जैक्स कैलिस ने 128 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी, जबकि मार्क बाउचर ने नाबाद 75 रनों का योगदान दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
हर्षल गिब्स - फोटो : ESPN
वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले गिब्स पहले खिलाड़ी हैं, जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कमाल किया था। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड  के ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़े थे। बता दें कि हर्शल गिब्स ने करियर में 90 टेस्ट, 248 वन-डे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 6167, वन-डे में 8094 और टी-20 में 400 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें