विश्व कप 2019 ट्रॉफी
- फोटो : आईसीसी
दरअसल विश्व कप की मूल ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पास ही रहती है। शुरुआती तीन विश्व कप (1975,1979,1983) में विजेता टीम को एक ही तरह की ट्रॉफी दी गई। इन तीनों ही विश्व कप में टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक प्रुडेंशियल पीएलसी था जिस वजह से ट्रॉफी का डिजाइन नहीं बदला।