इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 45 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 10 टीमें एक ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 30 मई को होगी। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच द ओवल मैदान में खिलाफ खेला जाएगा।
1 जून को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और क्वॉलिफायर चैंपियन अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल में मुकाबला होगा। 2 बार की विश्वविजेता रह चुकी टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। 14 जुलाई तक चलने वाले इस महा मुकाबले में टीम इंडिया समेत 10 और टीमें हिस्सा लेंगी। भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में 16 जून को मैच खेलेगा।