सनराइजर्स ने बनाया तीसरा सर्वोच्च टोटल
क्लासेन की शतकीय और ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।
ये भी पढ़ें: MS Dhoni: 'ये नहीं कह रहा कि अगले सीजन...', आईपीएल से संन्यास को लेकर धोनी ने स्पष्ट किया रुख; दी जानकारी