फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी शुरू, स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर

Sat, 14 Dec 2019 04:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनिया के सभी शीर्ष 50 पुरुष और विक्टोरिया अजारेंका को छोड़कर शीर्ष 50 महिला खिलाड़ियों ने जनवरी में मेलबर्न पार्क में होने वाले सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि की है। आयोजकों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल और नंबर एक महिला खिलाड़ी एशलेग बर्टी 20 जनवरी से सात फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट के 115वें सत्र में शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी होंगे। दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी युआन मार्टिन डेल पोत्रो इस टूर्नामेंट के साथ कोर्ट पर वापसी करेंगे। 

सात बार की विजेता सेरेना विलियम्स की नजरें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर टिकी हैं जिससे वह मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक रिकार्ड की बराबरी कर लेंगी। दो बार की चैंपियन अजारेंका हालांकि अस्पष्ट कारणों से शनिवार को प्रविष्टियों की समय सीमा खत्म होने से पहले टूर्नामेंट से हट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें