फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: चौथे टी-20 मैच से पहले बाहर हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई तूफानी बल्लेबाज, एशेज की तैयारी में जुटे कंगारू

Mon, 03 Nov 2025 12:49 PM IST
पवन पांडेय स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

Travis Head Out From T-20 Series: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड को भारत के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाकी दो मैचों से रिलीज कर दिया गया है। वे अब घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे ताकि आगामी एशेज सीरीज की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
चौथे टी-20 से पहले बाहर हुए ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज से पहले बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, एशेज टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख बल्लेबाजों और गेंदबाजों को रेड बॉल क्रिकेट का अभ्यास और उनके कार्यभार प्रबंधन का ख्याल रख रहा है। बता दें कि भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सीरीज से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भारतीय महिला टीम अब वर्ल्ड चैंपियन: टीम इंडिया की जीत से गदगद भारतवंशी, सुंदर पिचाई और सत्या नडेला ने दी बधाई

घरेलू क्रिकेट खेलेंगे ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड अब 10 नवंबर से तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते नजर आएंगे। उनके साथ एलेक्स कैरी भी टीम का हिस्सा होंगे। यह हेड का जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद पहला प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) मैच होगा। हाल के दिनों में ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज का सफर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा। पिछले आठ पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 31 रन रहा है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगस्त में शानदार 142 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से तीसरा खिलाड़ी बाहर 
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशेज की तैयारी को तरजीह दी है। उनसे पहले जोश हेजलवुड और शॉन एबॉट भी टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलने के बाद अपने-अपने राज्य की टीमों के लिए शेफील्ड शील्ड खेलने लौट चुके हैं।

ट्रेविस हेड ने घरेलू क्रिकेट को दी प्राथमिकता
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने फैसला ट्रेविस हेड पर छोड़ा था कि वे टी20 खेलें या घरेलू मैच, और हेड ने लाल गेंद क्रिकेट को प्राथमिकता दी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया की संभावित एशेज टीम के सभी खिलाड़ी अगली शील्ड राउंड में खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Team India: दो महीने के अंदर दूसरी बार दिखा शर्मा-वर्मा का कमाल, महिला विश्व कप में दोहराई एशिया कप की कहानी

टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया
पिछले साल की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भी हेड ने शील्ड के शुरुआती मैचों में हिस्सा लिया था और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। अगले दो मैच 6 नवंबर को कैरारा और 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें