फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: 'मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाने की हमेशा दावेदार थी', दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले जयवर्धने ने दिया बयान

Tue, 20 May 2025 09:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला है। चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
माहेला जयवर्धने - फोटो : Mumbai Indians
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत उसे अंतिम चार में पहुंचा सकती है। अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला जीतने में सफल रही तो 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी क्योंकि दिल्ली इसके बाद अधिकतम 15 अंक ही हासिल कर पाएगी। इस मैच से पहले मुंबई के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि टीम हमेशा ही प्लेऑफ में जगह बनाने की दावेदार थी। 
विज्ञापन


तीन टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई 
अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला है। मुंबई इंडियंस (14 अंक) और दिल्ली कैपिटल्स (13 अंक) दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। मुंबई की टीम इस मैच में अगर हार का सामना करती है तो उसे 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हम लगातार छह जीत के बाद हमेशा प्लेऑफ के लिए दावेदार थे। हमारे लिए टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने पर और अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखना जरुरी है। खिलाड़ी इसका इंतजार कर रहे थे। हमारा अभ्यास सत्र बहुत अच्छा रहा और हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं। प्लेऑफ में पहुंचना हमारे नियंत्रण में है, यहां होना एक शानदार स्थिति है। मैंने खिलाड़ियों से अपनी योजना को पहले की तरह आगे बढ़ने के लिए कहा है। किसी और के नियंत्रण में होने और उस स्थिति को देखने से बेहतर है कि हम इसे अपने नियंत्रण में रखें।  हम कल अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें