फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 'वह खराब प्रदर्शन के बाद मैदान पर नहीं लौटना चाह रहे होंगे', कोहली के संन्यास पर बोले नासिर हुसैन

Thu, 15 May 2025 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

हुसैन ने स्काई स्पोटर्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, 'वह चैंपियन क्रिकेटर हैं। वह जीत का लक्ष्य लेकर ही खेलते हैं और जीत के लिए बेचैन रहते हैं।'
विज्ञापन
नासिर हुसैन और विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। इस दिग्गज बल्लेबाज का हाल फिलहाल में टेस्ट में फॉर्म कुछ नहीं रहा था और ऐसे में उन्होंने संन्यास का ही फैसला बेहतर समझा। उनके संन्यास पर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का अपार योगदान आंकड़ों से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामान्य चीज से संतुष्ट न होने के उनके स्वभाव ने ही शायद उन्हें संन्यास लेने के फैसले के लिये प्रेरित किया।
विज्ञापन

नासिर हुसैन ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा?
36 वर्ष के कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े प्रचारक ही नहीं थे बल्कि भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। हुसैन ने स्काई स्पोटर्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, 'वह चैंपियन क्रिकेटर हैं। वह जीत का लक्ष्य लेकर ही खेलते हैं और जीत के लिए बेचैन रहते हैं। कोहली के लिए सब कुछ जीतने के बारे में ही है। इसलिए तो लक्ष्य का पीछा करने में वह माहिर हैं। अगर वह सौ फीसदी नहीं दे सकते हैं तो मैदान पर नहीं उतरते हैं। वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने ही उतरते हैं।'

'कोहली हमेशा कुछ खास करना चाहते हैं'
हुसैन ने कहा, 'हो सकता है कि उन्होंने संन्यास का फैसला भी इसलिए ही लिया हो। वह आम क्रिकेटर नहीं बनना चाहते। वह कुछ खास करना चाहते हैं। उन्होंने भारत को वह ताकत बनाया जो वह आज है। मैं पिछले 14 साल से कोहली का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उनके आंकड़े खुद उसके बारे में कहते हैं, लेकिन वह आंकड़ों से बहुत आगे कुछ हैं।  उनकी शख्सियत, स्वैग और जुनून तारीफ के काबिल है। हम भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को जानते हैं और क्रिकेट उनके लिए बहुत मायने रखता है।'
विज्ञापन

'कोहली एक अविश्वसनीय क्रिकेटर हैं'
उन्होंने कहा, 'क्रिकेट को लेकर इतना जुनून भारत में कोहली से ज्यादा किसी ने नहीं जगाया। वह अविश्वसनीय क्रिकेटर हैं। वह भारत को नंबर एक तक ले गए जहां टीम 42 महीने तक रही। कोहली ने भारतीय टीम के क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया है।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने इसी पॉडकास्ट में कहा, 'हमें नहीं पता कि अब चौथे नंबर पर कौन उतरेगा, लेकिन उसे कोहली की जगह लेनी है और यह आसान नहीं है। करीब 15 साल तक कोहली और उससे पहले सचिन तेंदुलकर इस स्थान पर खेल चुके हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें