फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: युवा खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे धोनी, अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो हंगरगेकर को दी ये नसीहत

Thu, 17 Mar 2022 11:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत अगले हफ्ते से हो रही है। इस बार दो नई टीमों के जुड़ने से टी-20 लीग में बाकी टीमों के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। इसलिए हर टीम अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी है।
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : twitter@ChennaiIPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत अगले हफ्ते से हो रही है। इस बार दो नई टीमों के जुड़ने से टी-20 लीग में बाकी टीमों के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। इसलिए हर टीम अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही है और तैयारियों में जुटी है। चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना पांचवां खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, लेकिन उससे पहले माही अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक करते नजर आए हैं। धोनी ने मजाक में युवा खिलाड़ी राजवर्धन हैंगरगेकर और शिवम दुबे को फुटबॉल कौशल में सुधार करने के लिए कह दिया।

विज्ञापन


राजवर्धन हैंगरगेकर उस वक्त सूरत में सुपर किंग्स के शिविर में धोनी के साथ अपनी पहली बातचीत कर रहे थे और कैंप में मिली आजादी पर चर्चा कर रहे थे लेकिन उसी बीच शिविर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, “उन्हें (हैंगरगेकर) अपने फुटबॉल कौशल में सुधार करना चाहिए।”

राजवर्धन हैंगरगेकर ने कहा, “अभ्यास के पहले दिन, एमएस धोनी ने मुझसे कहा कि जो तुम पहले से कर रहे हो, उसके साथ चलो। कुछ भी मत बदलो। बस वही करते रहो जो तुम वास्तव में अच्छा कर रहे हो। यह मेरे लिए वास्तव में एक अच्छी सलाह थी, कि मुझे वह करने की आजादी है जो मैं कर रहा हूं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं वास्तव में सीएसके परिवार का आभारी हूं। मैं टीम के लिए मैदान पर अपना सब कुछ दूंगा और सीएसके को फिर से गौरवान्वित करूंगा।”
विज्ञापन


इस बीच, दुबे ने सुपर किंग्स के साथ अब तक के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “हम सूरत में अभ्यास और यहां की सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। सब कुछ वैसा ही है जैसा हम चाहते हैं। यह अभी सही चीजों में से एक है। हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं, जो अधिक महत्वपूर्ण है और हम सही तरीके से काम कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें