फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद वेलेंटाइन्स डे पर वर्ल्ड कप में लगी हैट्रिक

Sat, 14 Feb 2015 05:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 का आगाज इससे बढ़िया नहीं हो सकता था। टूर्नामेंट के पहले ही दिन एक शतक, 2-2 पांच विकेट और एक हैट्रिक ने गजब की शुरुआत कराई। साथ ही दोनों मेजबान टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले में 300 से ज्यादा का स्कोर किया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 50 ओवर में 331 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 342 रन बना डाले।

हालांकि इस मुकाबले में एक गजब की बात यह हुई कि ऑस्ट्रेलियाई पारी की अंतिम 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने शानदार हैट्रिक बना दी। वह वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 34वें और वर्ल्ड कप में सातवें गेंदबाज बन गए हैं। फिन संभवतः ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने किसी टीम की अंतिम पारी के 3 अंतिम गेंदों में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिन से पहले 6 गेंदबाजों ने 7 बार बनाई हैट्रिक

हर चार साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन हैट्रिक लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी के अंतिम ओवर क‌ी 3 अंतिम गेंदों पर ब्रैड हैडिन, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल जॉनसन को शिकार बनाकर अपनी हैट्रिक बनाई।

वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक 1987 के वर्ल्ड कप में बनी थी। आइए, जानते हैं वर्ल्ड कप में हैट्रिक बनाने वाले गेंदबाजों के बारे में।

वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक बनाई भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने। उन्होंने 31 अक्टूबर 1987 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर वनडे में यह कारनामा किया था। हालांकि टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला और भारत मैच हार गया।
वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक दर्ज है पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक के नाम जिन्होंने 11 जून 1999 को इंग्लैंड के ओवल में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
तीसरी हैट्रिक है श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास के नाम। वास ने पिएटमारित्जबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में 2003 में 14 फरवरी बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक बनाई। दिलचस्प बात यह है वास ने यह हैट्रिक वेलेंटाइन्स डे के दिन हासिल की थी और इसके 12 साल ठीक इसी दिन इंग्लैंड के फिन ने भी हैट्रिक बनाने का कारनामा क‌र दिखाया।
वर्ल्ड कप की चौथी हैट्रिक 2003 में ही बनी। 15 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने केन्या के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए वर्ल्ड कप में एकमात्र हैट्रिक बनी और यह रही श्रीलंका के लसित मलिंगा के नाम। मलिंगा ने वर्ल्ड कप में यह पांचवीं हैट्रिक बनाई। उन्होंने 28 मार्च, 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक बनाने के साथ ह‌ी लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। हालांकि इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद भी श्रीलंका यह मैच एक विकेट से हार गया था।
वर्ल्ड कप की छठी हैट्रिक 2011 में बनी जब दिल्‍ली में 28 फरवरी को हुए मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ वेस्टइंडीज के केमोर रोच ने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट झटके।
वर्ल्ड कप में सातवीं हैट्रिक बनाने वाले लसित मलिंगा क्रिकेट के इस महाकुंभ में 2 बार हैट्रिक लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में कोलंबो में केन्या के खिलाफ हैट्रिक लेकर यह रिकॉर्ड बनाया।
आठवीं हैट्रिक बनी 2015 के वर्ल्ड कप में जो रहा इंग्लैंड के स्टीवन फिन के नाम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें