फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी के एक्सीडेंट के बाद ढीले पड़े हसीन के तेवर, बोली- 'दवा और दुआ के साथ पति को मेरी जरूरत'

Tue, 27 Mar 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hasin jahan
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो सकता है। देहरादून से दिल्ली आते वक्त कार एक्सीडेंट में घायल हुए मोहम्मद शमी की पत्नी अपनी नाराजगी भुलाकर पति का हाल-चाल जानने के लिए उनके पास जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
शमी - फोटो : SELF
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए। सोमवार को हसीन जहां ने जानकारी दी कि वह शमी को अपनी बेटी आयरा और एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ देखने जाने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हसीन जहां - फोटो : SELF
उन्होंने बताया कि शमी के घायल होने की सूचना मिलने पर वह भी काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने शमी के लिए दुआएं भी मांगी। बता दें कि इस हादसे में शमी के माथे पर गहरे जख्म आए हैं। उनके माथे पर दस टांके भी लगे हैं।

4 of 5
shami
देहरादून की एक क्रिकेट एकेडमी से दिल्ली लौटते वक्त उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हसीन जहां ने कहा कि बेशक उनके पति और उनके बीच कितना ही बुरा दौर क्यों न आ जाए, लेकिन वह उनका कभी बुरा नहीं चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद शमी
हसीन ने कहा कि उनका अपने पति के साथ किसी जनम का बैर नहीं है। उन्होंने कहा, 'शमी अगर तकलीफ में हैं तो भला मैं कैसे चैन से रह सकती हूं। शमी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रही हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें