हसीन जहां
- फोटो : ANI
हसीन जहां ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दें। हम सर्वधर्म समभाव रखने वाले देश के निवासी हैं, जहां ऐसी बात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे मैं बेहद दुखी हूं।