फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी की पत्नी के पहले पति ने किए कई खुलासे, अब चलाता है एक छोटी-सी दुकान

Sun, 11 Mar 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एस के सैफुद्दीन - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच शुरू हुआ विवाद हर रोज एक नया मोड ले रहा है। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ जाधवपुर पुलिस स्टेशन में शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विवाहेतर संबंध रखने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एफआईआर में शमी के अलावा और चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, रेप, आपराधिक धमकी एवं जहर देकर मारने के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। 

इस बीच अब मामले में नया मोड़ लेकर सामने आए हैं हसीन जहां के पहले पति। जी हां! हसीन जहां की शमी से पहले किसी और से शादी हो चुकी है और उनकी दो बेटियां भी हैं। इनमें से एक 10वीं और दूसरी छठी क्लास में पढ़ती है। हसीन की पहली शादी 2002 में एसके सैफुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी और 2010 में तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले पति ने किए हसीन के बारे में अहम खुलासे

हसीन जहां - फोटो : File
हसीन जहां के पति सैफुद्दीन ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सैफुद्दीन ने बताया कि, ''हसीन एक महत्वकांक्षी महिला है। उसकी इच्छाएं बहुत ज्यादा हैं। मुझे नहीं मालूम कि उसने मुझे क्यों छोड़ा। तलाक के बाद हसीन से मेरा को संपर्क नहीं रहा, लेकिन दोनों बेटियां अक्सर अपनी मां से बात करती रहती हैं।'' बता दें कि सैफुद्दीन की बीरभूम जिले के सूरी बाजार इलाके में 'बाबू स्टोर' नाम से एक छोटी सी दुकान हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें