फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति शमी पर कार्रवाई करने के लिए हसीन जहां ने लगाई सीएम ममता से गुहार, मांगी मदद

Wed, 14 Mar 2018 10:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mohammed shami
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए मारपीट और हत्या जैसे गंभीर आरोपों से घिरे शमी अब बेहद परेशान हो चुके हैं। उनको एक से बढ़कर एक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच हसीन जहां अपने पति मोहम्मद शमी पर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद मांगी है। वहीं, उन्होंने कोलकाता पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि जब से वह शमी के खिलाफ बोलने लगी हैं तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर दूसरी औरतों से संबंध रखने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने शमी और उनके परिवार पर उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए थे। इसके साथ ही दूसरी लड़कियों के साथ संबध का भी आरोप लगाया था और कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें शमी विदेशी महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, शमी ने अपनी पत्नी के इन आरोपों को उनके खिलाफ साजिश बताया था।

इस मामले में हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों के बीच वह बाहर जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिन अकाउंट्स से धमकियां मिल रही हैं वो फर्जी हो भी सकते हैं और नहीं भी। वह कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार गई थीं और वहां उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। वह कहीं भी जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं।'
विज्ञापन


वहीं, वकील ने कहा, 'हसीन जहां मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर समर्थन चाहती हैं। वह एक महिला मुख्यमंत्री हैं इसलिए हसीन जहां के दिल में उनके लिए काफी सम्मान है। उनका कहना है कि अगर वह मुख्यमंत्री से मिलती हैं और अपनी दास्तां बताती हैं तो उन्हें काफी खुशी होगी।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें