फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI पर फूटा हसीन का गुस्सा, बोली- 'कॉल गर्ल को साथ रखने वाले को कैसे मिली क्लीन चिट'

Thu, 29 Mar 2018 10:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hasin jahan
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने शमी को क्लीन चिट देकर उनका नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया है। इस फैसले के बाद हसीन जहां ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


हसीन जहां अब तक सिर्फ अपने पति शमी से ही नाराज थीं, लेकिन अब उनके गुस्से का शिकार बीसीसीआई भी हो गया है। शमी को क्लीन चिट देने पर गुस्साई हसीन जहां ने पूछा कि ऑफिशियल टूर पर कॉल गर्ल को साथ ले जाने वाले किसी खिलाड़ी को बीसीसीआई कैसे क्लीन चिट दे सकती है।

विज्ञापन

mohammad shami
हसीन जहां ने बताया कि शमी कॉल गर्ल को उस होटल में लेकर जाते थे, जिसका इंतजाम क्रिकेट बोर्ड करता है। इसलिए इसकी जवाबदेही बीसीसीआई की बनती है। हसीन जहां ने बीसीसीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को बचाता है, चाहे फिर उसने कोई भी अपराध क्यों न किया हो।

गौरतलब है कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने शमी को क्लीन चिट देकर न सिर्फ उनका नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया, बल्कि उन्हें आईपीएल में खेलने की भी इजाजत दे दी है। शमी के एक्सीडेंट के बाद लग रहा था कि दोनों के बीच चल रहा विवाद अब थम जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हसीन के आरोपों से घिरे शमी ने उनसे बात तक नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें